तो खेल की पहली बॉल होगी फ़्रैंकलिन बुल्स के पास और शुरुआत से ही पेटन ह्यूज़ गेंद पर झपट चुके हैं, लेकिन केंड्री रैम्स बिजली सी तेज़ी से जेब से गेंद निकाल ले जाते हैं, तेज़ी से ब्रेक की कोशिश और उधर पहले से तैयार खड़े हैं युवा टॉम आइज़ैक. टॉम आइज़ैक उस रक्षात्मक खेल में तो शामिल ही नहीं थे, वह तो बस “चेरी-पिकिंग” कर रहे हैं. वह डिफ़ेंस खेल ही नहीं रहे हैं. टीम एक ज़ोन डिफ़ेंस खेल रही है, बॉक्स ज़ोन और उसे (आइज़ैक को) उन्होंने बाहर छोड़ रखा है. वे शायद “हेल मैरी” पास की कोशिश करेंगे, लेकिन बुल्स समय रहते वापस लौट आते हैं. इस बार हेल मैरी की कोई उम्मीद नहीं थी. बहुत दिलचस्प रणनीति है. हाँ, बेहद दिलचस्प. आइज़ैक पूरे डिफ़ेंसिव सेट के दौरान कोर्ट के इसी हिस्से में खड़े रहे. अब वह लगातार दूसरी बार थ्री-पॉइंट शॉट की कोशिश करेंगे, लेकिन शॉट नहीं लग पाता. क्या वह ऑफ़ेंसिव रीबाउंड ले सकते हैं? हाँ, मार्टिन! रैम्स के लिए एक और शानदार सेकंड चांस प्ले. एक बार फिर से आइज़ैक उस खेल में शामिल नहीं हैं. मैंने अपने जीवन में ऐसा कुछ कभी किसी बास्केटबॉल मैच में नहीं देखा. रैम्स की ओर से बहुत रोमांचक खेल. यह सब बहुत ही अजीब है…